Jharkhand police constable Bharti

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती में नया अपडेट, आवेदन तिथि में हुआ बदलाव

Share on Social Media

Jharkhand police constable Bharti: झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के बारे में नया अपडेट सामने आया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने आवेदन तिथि को लेकर कुछ बदलाव किया है। पहले आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2024 से शुरू होने वाली थी, जो अब तकनीकी खराबी के चलते संभव नहीं हो पाई है।

Jharkhand police constable Bharti

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से आवेदन तिथि में संशोधन करते हुए बताया गया है कि 22 जनवरी 2024 से पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन शुरू होंगे। आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 21 फरवरी है।

इसके अलावा आवेदन शुल्क जमा करने के लिए 23 जनवरी तक का समय दिया गया है। वहीं, फोटो व सिग्नेचर अपलोड करने के लिए 25 जनवरी और आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए 26 से 28 फरवरी तक का समय दिया गया है।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 4919 पदों पर होगी। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने नोटिफिकेशन जारी करके यह जानकारी दी है।

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती की फीस कितनी है?

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करने होंगे।

इसके अलावा झारखंड राज्य के रहने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्मीदवारों को 50 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पात्रता मापदंड

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ पात्रता मापदंड पूरे करने अनिवार्य हैं।

इसे भी पढ़ें- यूपी होमगार्ड भर्ती 2024: दसवीं पास के लिए 30000 से अधिक पदों पर मौका

शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आयु सीमा

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 25 होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करना पड़ेगा।

  • सबसे पहले झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं और नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें।
  • भर्ती लिंक पर जाकर लॉगइन आईडी व पासवर्ड क्रिएट करना पड़ेगा।
  • लॉगइन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत व शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।
  • फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म को चेक करें और फिर फाइनल सबमिट कर दें।
  • आवेदन फॉर्म की एक कॉपी प्रिंट करके अपने पास रख लें।
झारखंड पुलिस कांस्टेबल फॉर्म कब स्टार्ट होंगे?

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 22 जनवरी से शुरू होंगे।

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि क्या है?

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2024 है।

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती की फीस कितनी है?

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये जमा करना होगा। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 50 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।


Share on Social Media