up police constable admit card kab aayega

यूपी पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड कब आएगा?

Share on Social Media

अगर आपने उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन किया है और परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। आपको यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है, तो इस लेख में कांस्टेबल भर्ती से संबंधित तिथियों व अन्य महत्वपूर्ण बातों की जानकारी मिलेगी। आपके सवाल यूपी कांस्टेबल का एडमिट कार्ड कब आएगा (up police constable admit card kab aayega) का जवाब भी मिलेगा।

यूपी पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड कब आएगा? (up police constable admit card kab aayega)

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 17-18 फरवरी की तारीख निर्धारित की है। अब ऐसे में बोर्ड का कहना है कि परीक्षा से 3-4 दिन पहले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इससे समझा जा सकता है कि 12-13 तारीख तक एडमिट कार्ड रिलीज हो जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी कैसे करें लेख पढ़ सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड कैसे निकाले

परीक्षा की तारीख से तीन चार दिन पहले भर्ती बोर्ड यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। तब जाकर आप भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए आपको नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
  • आपको लॉगइन विवरण दर्ज करना होगा।
  • लॉगइन करने के बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा।
  • अब आप पीडीएफ रूप में एडमिट कार्ड डाउनलोड करें या फिर प्रिंटआउट निकाल लें।

यूपी पुलिस कांस्टेबल का पेपर कैसा आता है

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो मुख्यतः चार विषयों से होते हैं। सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, गणितीय योग्यता, रीजनिंग एवं एप्टीट्यूड। यूपी पुलिस कांस्टेबल के पेपर में निगेटिव मार्किंग नहीं होती। परीक्षा में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न ही पूछे जाएंगे। परीक्षा का स्तर दसवीं तक का होगा।

यूपी पुलिस में हिंदी कितने नंबर की आती है?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में हिंदी से कुल 37 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित होते हैं, इसलिए कह सकते हैं कि यूपी पुलिस में हिंदी 74 नंबर की आती है। इसके अतिरिक्त सामान्य ज्ञान से 38 प्रश्न, गणितीय योग्यता से 38 प्रश्न और रीजनिंग व एप्टीट्यूड से 37 प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी, जिसके लिए कुल 3 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

निष्कर्ष

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख नजदीक आ रही है, तो स्टूडेंट्स के मन में एडमिट कार्ड को लेकर सवाल उठता है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड कब आएगा। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हमने ऐसे कई सवालों के जवाब देने की कोशिश की है। बोर्ड का कहना है कि परीक्षा तिथि से तीन चार दिन पहले एडमिट कार्ड रिलीज किए जाएंगे। विद्यार्थी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। ज्ञान संगम में इसी तरह अन्य उपयोगी लेख भी आप पढ़ सकते हैं।


Share on Social Media