rahun gandhi

अब राहुल गांधी मुंबई में निकालेंगे संकल्प यात्रा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा हुई खत्म

Share on Social Media

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज यानी 17 मार्च को मुंबई में संकल्प यात्रा निकालेंगे। 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल 16 मार्च को समाप्त हो गई थी। आज रविवार को राहुल गांधी सुबह 8 बजे से संकल्प यात्रा निकालेंगे, जिसमें वे बाबा साहेब स्मृति स्थल पर भी जाएंगे।

इस पदयात्रा के तहत राहुल गांधी मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक जाएंगे, जिसकी दूरी 1 किलोमीटर है। इस यात्रा में सामाजिक, सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल होंगे। यात्रा समाप्त करने के बाद राहुल गांधी तेजपाल हॉल में सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से बातचीत करेंगे।

शिवाजी पार्क में विशाल जनसभा

वहीं, राहुल गांधी दादर के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में देर शाम एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की इस जनसभा में विपक्षी गठबंधन INDIA के कई बड़े नेता शामिल होंगे। सूचना है कि शरद पवार, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, प्रकाश अंबेडकर तथा और कई नेता आएंगे। इस विशाल जनसभा के जरिए विपक्षी गठबंधन अपनी ताकत दिखाएगा।


Share on Social Media