OPSC PGT Bharti 2024

OPSC PGT Bharti 2024: आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें क्या है पात्रता मानदंड व अंतिम तिथि

Share on Social Media

OPSC PGT Bharti 2024: अगर आप शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। क्योंकि ओडिशा लोक सेवा आयोग ने पीजीटी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आप ओपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट  www.opsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। ओडिशा पीजीटी भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों को दिनांक 2 मार्च 2024 से पहले आवेदन करना होगा।

ओडिशा पीजीटी भर्ती में कितने पद हैं?

OPSC PGT Bharti 2024  में कुल 1375 पद हैं। जिनमें 35 वैकेंसीज विकलांग वर्ग के लिए रिजर्व्ड हैं। 41 पद भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं। वहीं, खिलाड़ियों के लिए 14 पद आरक्षित हैं।

ओडिशा पीजीटी भर्ती के लिए पात्रता मानदंड

OPSC PGT Bharti 2024  के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी। तभी वे इसके लिए पात्र होंगे।

उम्र सीमा

ओपीएससी पीजीटी भर्ती 2024 के लिए आवेदकों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 से की जाएगी। सेवाकालीन आवेदकों के लिए अधिकतम आयु प्रतिबंध 45 साल होना चाहिए। इसके अतिरिक्त भर्ती नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

ओडिशा पीजीटी भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से पोस्ट ग्रेज्युएशन डिग्री/ बीएड डिग्री या डिप्लोमा आदि होना आवश्यक है।

OPSC PGT Bharti 2024 की फीस कितनी होगी?

ओडिशा पीजीटी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना है। इस भर्ती के लिए उन्हें किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं जमा करना है। ओपीएससी पीजीटी भर्ती की कोई फीस नहीं है।

ओडिशा पीजीटी भर्ती की अंतिम तिथि क्या है?

OPSC PGT भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2023 से शुरू हो गई थी। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 2 मार्च है। अंतिम तिथि तक सभी उम्मीदवार आवेदन कर लें।

OPSC PGT Bharti 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

ओडिशा पीजीटी भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले ओडिशा लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिख रहे रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्टर करें और लॉगइन आईडी व पासवर्ड क्रिएट करें।
  • आवेदन फॉर्म में आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • फोटो, सिग्नेटर व आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • फाइनल सबमिट के बाद एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

ओडिशा पीजीटी भर्ती का एग्जाम पैटर्न क्या होगा?

OPSC PGT Bharti 2024 में आवेदन करने वाले आवेदकों को सबसे पहले एक लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा में तीन भाग होते हैं- पेपर 1, पेपर 2, पेपर 3। प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होता है, जिसके लिए 2 घंटे का समय होता है। प्रत्येक पेपर में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। इसके बाद 30 अंकों का साक्षात्कार होगा।

DSSSB Teacher Recruitment 2023: दिल्ली के स्कूलों में टीचर बनने का मौका, 1700 पदों पर भर्ती, जानें पूरी खबर

इस राज्य में सरकारी शिक्षक के लिए करें आवेदन, 70,000 रुपये मिलेगी सैलरी, जानें पूरी खबर


Share on Social Media