nda cds 2024 registration start

NDA, CDS 2024 के लिए Registration शुरू, जानें कब है लास्ट डेट

Share on Social Media

(National Defence Academy) NDA 1 और CDS 1 एग्जाम के संदर्भ में UPSC ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन 20 दिसंबर यानी आज से शुरू हो रहे हैं और रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 9 जनवरी है। ज्यादा जानकारी के लिए UPCS की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर पूरा नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

एनडीए 1 में कितने पद हैं?

NDA 1 2024 में कुल 400 पदों पर भर्ती होनी है। एनडीए के जरिए आर्मी में के लिए 208 पोजिशन्स हैं, इसमें 10 महिला अभ्यर्थियों के लिए हैं। इसके अलावा एयरफोर्स के लिए 120 पोजिशन्स हैं, जिनमें से 6 पद महिला कैंडिडेट्स के लिए आरक्षित हैं। वहीं, एनडीए के जरिए नेवी के लिए 42 पोस्ट हैं, जिसमें महिलाओं के लिए 12 पद रिजर्व्ड हैं। इसी तरह नेवल एकेडमी में कुल 30 पद हैं, जिसमें से 6 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।

सीडीएस 1 2024 के लिए कितने पद हैं?

कॉमन डिफेंस सर्विसेज (CDS) 1 के जरिए इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून में 100 पद, इंडियन नेवल एकेडमी देहरादून में 100 पद, एयरफोर्स एकेडमी हैदराबाद में 32 पद, ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में 275 मेल कैंडिडेट के लिए और महिला अभ्यर्थियों के लिए 18 पद आरक्षित हैं। 

एनडीए के लिए कैसे अप्लाई करें

  • एनडीए 1 और सीडीएस के लिए अप्लाई करने के लिए निम्नलिखित चरण फॉलो करें…
  • यूपीएससी की ऑफिसियल वेबसाइट upsc.gov.com पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर ही मौजूद UPCS NDA और UPSC CDS 1 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा, जहां आपको रजिस्टर करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको अपने अकाउंट में लॉगइन करना होगा।
  • अब आपको एप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा और फीस जमा करनी होगी।
  • इसके बाद फॉर्म सबमिट करना होगा और पेज डाउनलोड करके अपने पास एक हार्ड कॉपी रख लें।

अन्य जॉब्स से संबंधित जानकारी देखें

UP Police कांस्टेबल भर्ती के बारे में संपूर्ण जानकारी

UP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी कैसे करें

UGC NET Exam के बारे में संपूर्ण जानकारी

SSC Exam एलिजिबिलिटी, उम्र सीमा व अन्य पूरी जानकारी


Share on Social Media