CRPF

मणिपुर में उग्रवादियों ने CRPF जवानों पर किया हमला, एक जवान शहीद

Share on Social Media

मणिपुर के जीरीबाम जिले में आज सुबह संदिग्ध उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। इस हमले में CRPF का एक जवान शहीद हो गया और 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। बिहार के रहने वाले 43 वर्षीय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान अजय कुमार झा को सिर में गोली लगी थी और उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह घटना रविवार सुबह मोंगबंग गांव में हुई, जब संदिग्ध उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि CRPF जवान अजय कुमार झा को सिर में गोली लगी थी और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घायल पुलिसकर्मी का इलाज चल रहा है, लेकिन वह खतरे से बाहर है। शनिवार रात को भी गांव में गोलियों की आवाजें सुनी गई थीं। हमले के बाद आसपास के पहाड़ी इलाकों से मोंगबंग में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। गोलीबारी में सुरक्षाकर्मियों का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

सुबह 9:40 बजे उग्रवादियों ने किया हमला

जानकारी के मुताबिक, 13 जुलाई, रविवार को हुई गोलीबारी की घटना से संबंधित तलाशी अभियान चलाने के लिए CRPF का एक दल जीरीबाम जिला पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मोनबंग गांव के पास जा रहा था। 20 बटालियन CRPF और जीरीबाम जिला पुलिस की संयुक्त टीम एक साथ ऑपरेशन में लगी हुई थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे उग्रवादियों ने उनपर हमला कर दिया। हमला सुबह करीब 9:40 बजे हुआ।

CM बीरेन सिंह ने हमले की निंदा की

https://twitter.com/NBirenSingh/status/1812409574516789536?ref_src=twsrc%5Etfw”>July 14, 2024</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने उग्रवादियों के हमले की निंदा की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट में करते हुए लिखा कि मैं आज जिरीबाम जिले में एक सशस्त्र समूह के हमले और उसमें CRPF के एक जवान की हत्या की कड़ी निंदा करता हूं। इस सशस्त्र समूह के कुकी उग्रवादी होने का संदेह है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य के निर्वहन के दौरान उनका सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। मैं शहीद सैनिक के शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं, साथ ही हमले के दौरान घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।


Share on Social Media