GATE 2024 Admit Card

GATE 2024 Admit Card: रिलीज हुआ GATE का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Share on Social Media

GATE 2024 Admit Card: ग्रेज्युएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024) के एडमिट कार्ड भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) 3 जनवरी यानी कि आज रिलीज कर रहा है। अगर आप GATE 2024 में शामिल होने जा रहे हैं, तो आईआईएससी, बेंगलुरू की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार 3 जनवरी से परीक्षा की तारीख तक तक कभी भी डाउनलोड कर सकेंगे।

UPPSC Bharti 2024 की आवेदन प्रक्रिया शुरू, Apply करने से पहले जान लें ये जरूरी जानकारी

कैसे डाउनलोड करें GATE 2024 Admit Card

नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके GATE 2024 Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आईआईएससी की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिख रहे GATE 2024 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • ओपेन हुए नए पेज पर आपको लॉगइन डिटेल दर्ज करके लॉगइन करना होगा।
  • लॉग इन करने पर आपको स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिख जाएगा।
  • यहीं से GATE 2024 Admit Card को डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट निकाल सकते हैं।

कब होगा GATE 2024 Exam?

ग्रेज्युएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इन्जीनियरिंग (GATE 2024) परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को देशभर के 200 शहरों में आयोजित की जाएगी। GATE 2024 परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।

OPSC PGT Bharti 2024: आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें क्या है पात्रता मानदंड व अंतिम तिथि

डाटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स का पेपर भी होगा

इस साल आईआईएससी, बेंगलुरू GATE 2024 परीक्षा आयोजित कर रहा है। इस बार यह परीक्षा 30 पेपरों के लिए होगी, जिसमें डाटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स का पेपर भी होगा। पिछले साल 29 पेपरों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।

DSSSB Teacher Recruitment 2023: दिल्ली के स्कूलों में टीचर बनने का मौका, 1700 पदों पर भर्ती, जानें पूरी खबर

GATE 2024 परीक्षा पैटर्न क्या है?

GATE 2024 परीक्षा में 100 अंकों की होगी, जिसमें 65 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। GATE 2024 परीक्षा के दो सेक्शन होंगे- जनरल एप्टीट्यूड और स्टूडेंट्स द्वारा चुना गया सब्जेक्ट। GATE परीक्षा में 3 प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे- मल्टिपल च्वॉइस क्वेश्चन, मल्टिपल सेलेक्ट क्वेश्चन और न्यूमेरिकल आंसर टाइप क्वेश्चन।

GATE क्या है?

GATE 2024 एक पोस्ट ग्रेज्युएशन स्तर की परीक्षा है। यह शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से मुंबई, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, चेन्नई, रुड़की और आईआईएससी बेंगलुरू में स्थित 7 आईआईटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जाती है। स्टूडेंट्स इस परीक्षा को क्लियर करके ही आईआईटी के पोस्ट ग्रेज्युएट प्रोग्राम्स में एडमिशन प्राप्त करते हैं।

क्या है UGC NET Exam? सिलेबस, एलिजिबिलिटी, उम्र सीमा, फीस के बारे में जानें…

GATE का फुलफॉर्म क्या है?

GATE का फुल फॉर्म है- ग्रेज्युएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इन्जीनियरिंग होता है। इस परीक्षा के माध्यम से ही आईआईटी में M.E./M.Tech. कोर्सेस में प्रवेश मिलता है। इसके अलावा GATE प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही एनआईटी, आईआईआईटी और सीएफटीआई में प्रस्तावित मास्टर्स प्रोग्राम्स के लिए प्रवेश पाते हैं। GATE स्कोर के माध्यम से PSUs (सरकारी संस्थानों) योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करते हैं।

SSC Exam एलिजिबिलिटी, सिलेबस व अन्य पूरी जानकारी


Share on Social Media