akhilesh and nirahua

अखिलेश की इस बात पर भड़के निरहुआ, कहा- “यादव सिर्फ उनके घर ही पैदा हुए हैं?”

Share on Social Media

भारतीय जनता पार्टी से सांसद दिनेश लाल निरहुआ को समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव का एक काम पसंद नहीं आया, तो वे बुरी तरह भड़क गए। दरअसल, आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ सीट से एक बार फिर धर्मेंद्र यादव को टिकट दे दिया है। इस बात पर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ काफी भड़क गए हैं।

दिनेश लाल यादव भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आजमगढ़ सीट से सांसद हैं। इसलिए वे धर्मेंद्र यादव के चुनावी मैदान में उतरने से भड़क गए हैं। निरहुआ ने अखिलेश यादव से सवाल पूछते हुए कहा कि अगर किसी को लड़ाना था तो क्या यादव सिर्फ उनके घर में ही पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को आजमगढ़ में फिर से परिवार को भेजने की जरूरत नहीं थी।

साथ ही कहा कि आजमगढ़ में किसी और प्रत्याशी को उतारा जा सकता था। यही जो उनकी सोच है कि अगर यादव ही लड़ाना है तो क्या सिर्फ उनके घर में ही यादव पैदा हुए हैं। बाकी पूर्वांचल में उनको कोई यादव नहीं दिखता है। ये दिक्कत है।

उपचुनाव में हारे थे धर्मेंद्र यादव

बता दें कि उपचुनाव के दौरान आजमगढ़ सीट से दिनेश लाल यादव निरहुआ और धर्मेंद्र यादव दोनों आमने-सामने थे, लेकिन धर्मेंद्र यादव उपचुनाव हार गए थे। हालांकि, 2019 में इसी सीट से अखिलेश यादव चुनाव लड़े थे, तो उन्होंने जीत हासिल की थी। इसके बाद सपा अध्यक्ष ने यह सीट छोड़ दी थी।


Share on Social Media