UP Police Constable Bharti 2023

UP Police Constable Bharti 2023 : एलिजिबिलिटी, उम्र सीमा, सिलेबस, फिजिकल, मेडिकल टेस्ट के बारे में पूरी जानकारी

Share on Social Media

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने UP Police Constable Bharti 2023 के बारे में एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें बताया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में खाली 60244 कॉन्सेटबल के पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए प्रदेश के उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार 27 दिसंबर से लिंक एक्टिव होने के बाद Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आधिकारिक सूचना के लिए यहां क्लिक करें।

UP Police Constable Bharti 2023 के बारे में सभी जानकारी यहां उपलब्ध है। लास्ट डेट, उम्र सीमा, रिटेन टेस्ट, सिलेबस, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, हाइट आदि सभी पहलुओं के बारे में नीचे विस्तृत जानकारी दी गई है।

कब से कब तक भर सकेंगे फॉर्म?

उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार UP Police Constable Bharti 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर से शुरू होगी। सभी उम्मीदवार 27 दिसंबर को आवेदन लिंक एक्टिव होने के बाद अप्लाई करना शुरू कर सकते हैं और 16 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2023 है। फॉर्म में करेक्शन करने के लिए 18 जनवरी तक पोर्टल खुला रहेगा।

योग्यता (Eligibility For UP Police Constable Bharti 2023)

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पद के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवार को भारत में विधि द्वारा बोर्ड से 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए या इसके समकक्ष होना चाहिए, जिसे सरकार ने मान्यता दी हो। 

उम्र महिला उम्मीदवार: 18-25 वर्षपुरुष उम्मीदवार : 18-22 वर्ष 
OBC/ SC/ST (पुरुष) 18-28 (05 वर्ष की छूट) 
OBC/SC/ST (महिला) 18-31 (05 वर्ष की छूट)
शैक्षणिक योग्यता 10+2 (इंटरमीडियट) या समकक्ष
राष्ट्रीयता भारतीय

उम्र-सीमा (Age Limit for UP Police Constable Bharti 2023)

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती के लिए महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा के अलग-अलग प्रावधान किए हैं। साथ ही पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कैंडिडेट्स को 05 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी है। आयु की गणना 1 जुलाई 2023 से की जाएगी। हालांकि सरकार ने सभी उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा में 03 वर्ष की छूट दी है।

कैटेगरी उम्र सीमा छूट (03 वर्ष)
सामान्य (पुरुष) 18-22 वर्ष 03 वर्ष
सामान्य (महिला) 18-25 वर्ष 03 वर्ष
OBC/SC/ST (पुरुष) 18-28 वर्ष 05 वर्ष
OBC/SC/ST (महिला) 18-31 वर्ष 05 वर्ष

यूपी पुलिस कांस्टेबल का वेतन

UP Police Constable Bharti 2023 में चयनित होने वाले उम्मीदवारों के लिए विभाग द्वारा पे बैंड 5200-20000 ग्रेड पे 2000 के तहत 21700 रुपये का पे मैट्रिक्स दिया जाएगा।

यूपी पुलिस भर्ती में आरक्षण (Reservation in UP Police Constable Bharti 2023)

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कुछ उम्मीदवारों के लिए रिजर्वेशन की भी व्यवस्था की है, यदि ऐसे उम्मीदवार अप्लाई करेंगे, तो उन्हें कुछ सीटों में प्राथमिकता दी जाएगी। UP Police Constable Bharti 2023 के 24102 पद अनारक्षित हैं। EWS के लिए 6024 पद, ओबीसी के लिए 16264 पद, एससी वर्ग के लिए 12650 पद और एसटी के लिए 1204 पद रिजर्व्ड हैं। अन्य आरक्षण निम्न है-

कैटेगरी आरक्षण
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पर निर्भर 02 प्रतिशत
एक्स. सर्विसमैन 05 प्रतिशत
होम गार्ड्स 05 प्रतिशत
सिविल पुलिस विभाग में महिला आरक्षण 20 प्रतिशत

यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए शारीरिक दक्षता (Physical Eligibility)

जो भी उम्मीदवार यूपी पुलिस कांस्टेबल पद के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, वे जाने लें कि पुलिस भर्ती रूल्स के मुताबिक इस पद के शारीरिक दक्षता शर्तें भी हैं, जो निम्नलिखित है-

  • अनारक्षित/ ओबीसी/ एससी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 167 सेमी, सीना 79 सेमी व सीने का फुलाव 5 सेमी होना चाहिए।
  • अनारक्षित/ ओबीसी/ एससी वर्ग की महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 152 सेमी व न्यूनतम वजन 40 किग्रा होना चाहिए।
  • एसटी पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 160 सेमी, सीना 77 सेमी व फुलाव 5 सेमी होना चाहिए।
  • एसटी महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 147 सेमी व न्यूनतम वजन 40 किग्रा होना चाहिए।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन फीस

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शुल्क 400 रुपये ऑनलाइन जमा करना होगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2023 है। फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या फिर यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल का सिलेक्शन कैसे होगा?

UP Police constable Bharti 2023 के लिए चयन प्रक्रिया कई चरणों की है। लिखित व डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन व फिजिकल टेस्ट। सबसे पहले उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा देनी होगी, जो 300 अंकों की होगी। फिर इसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण (PST), PET और मेडिकल टेस्ट होगा। इसके बाद ही उम्मीदवारों के परफॉर्मेंस के आधार पर चयन की सूची तैयारी की जाएगी। वैकेंसी के हिसाब से कटऑफ जारी कर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा।

UP Police Constable Bharti का फॉर्म कैसे भरें

निम्नलिखित चरणों को फॉलो करके आप यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फॉर्म भर सकते हैं-

  • सबसे पहले  UP Police 2023 Notification को अच्छी तरह पढ़ लें।
  • आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • UP पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन फॉर्म लिंक को क्लिक करें।
  • अपनी संपूर्ण शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों की विवरण भरें।
  • फोटों व सिग्नेचर व आवश्यक दस्तावेज की फोटो अपलोड करें।
  • आवेदन की जांच करके सबमिट बटन को क्लिक करें।
  • अब आपका आवेदन अप्लाई हो गया होगा।
  • आवेदन फॉर्म की प्रति प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।

यूपी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा (Written Exam of UP Police Constable Bharti 2023)

उम्मीदवारों को सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत एक लिखित परीक्षा देनी पड़ेगी। यह लिखित परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी, जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। हर एक ग़लत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काट लिया जाएगा।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के सिलेबस में प्रमुख चार विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता व मानसिक अभिरुचि (गणित एवं एप्टिट्यूड) और बुद्धि बल एवं तार्किक क्षमता (रीजनिंग) से प्रश्न परीक्षा में आएंगे।

UP Police Constable Bharti 2023 के लिए सिलेबस

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए सिलेबस एवं एग्जाम पैटर्न नीचे दिया गया है। प्रमुख चार विषयों से ही प्रश्न परीक्षा में आएंगे-

सामान्य ज्ञान

  • भारत का इतिहास
  • उत्तर प्रदेश राज्य की शिक्षा, संस्कृति, परंपराएं और सामाजिक व्यवहार
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय कृषि
  • भारत और उसके पड़ोसी देश
  • राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार
  • भारतीय संस्कृति
  • भारतीय अर्थव्यवस्था,
  • जनसंख्या, पर्यावरण और शहरीकरण
  • भारतीय और विश्व भूगोल और प्राकृतिक संसाधन
  • मानवाधिकार
  • उत्तर प्रदेश में राजस्व, पुलिस एवं सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था
  • आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद
  • साइबर क्राइम
  • विमुद्रीकरण और उसका प्रभाव
  • वस्तु एवं सेवा कर
  • सोशल मीडिया संचार
  • महत्वपूर्ण दिन
  • देश / राजधानियाँ / मुद्राएँ
  • खोज और अनुसंधान
  • पुस्तकें और उनके लेखक, आदि।

सामान्य हिंदी

  • हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाएं
  • हिन्दी व्याकरण का मौलिक ज्ञान- हिन्दी वर्णमाला
  • मुहावरे एवं लोकोक्तियां
  • तद्भव-तत्सम
  • पर्यायवाची
  • विलोम
  • अनेकार्थक
  • समरूपी भिन्नार्थक शब्द
  • वाक्यांशों के स्थान पर एक शब्द
  • अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करना
  • लिंग
  • काल
  • क्रिया
  • वचन
  • कारक
  • सर्वनाम
  • विशेषण
  • वाच्य
  • अव्यय
  • उपसर्ग
  • प्रत्यय
  • समास
  • सन्धि
  • रस
  • छन्द
  • अलंकार
  • अपठित बोध
  • प्रसिद्ध कवि
  • लेखक एवं उनकी प्रसिद्ध रचनायें
  • हिन्दी भाषा में पुरस्कार, आदि

गणितीय योग्यता

  • संख्या प्रणाली
  • औसत और प्रतिशत
  • दशमलव और भिन्न
  • अनुपात और अनुपात
  • लाभ और हानि
  • छूट
  • साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज
  • समय और काम
  • टेबल और ग्राफ का उपयोग
  • समय और दूरी
  • क्षेत्रमिति
  • अंकगणितीय संगणना
  • विविध

तार्किक क्षमता (रीजनिंग)

  • समानता
  • शब्द और अक्षर
  • अक्षर और संख्या श्रृंखला
  • दिशा बोध
  • प्रतीक- रिश्ते की व्याख्या
  • डेटा की तार्किक व्याख्या
  • तर्कों की प्रबलता
  • सामान्य ज्ञान परीक्षण
  • धारणा परीक्षण

परीक्षा पैटर्न

विषय प्रश्न अंक
सामान्य ज्ञान 38 76
सामान्य हिंदी 37 74
गणितीय योग्यता 38 76
तार्किक क्षमता (रीजनिंग) 37 74
कुल 150 300

यूपी पुलिस भर्ती के लिए कितनी दौड़ लगानी होगी?

UP Police constable Bharti के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 4800 मीटर दौड़ लगानी होगी, इसके लिए उन्हें 25 मिनट का समय दिया गया है। वहीं महिला कैंडिडेट्स को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 14 मिनट के समय में पूरी करनी होगी। निर्धारित समय में दौड़ पूरी न कर पाने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।

UP Police Constable Bharti 2023 से संबंधित प्रश्नोत्तर

UP Police Constable Bharti 2023 के आवेदन कब शुरू होंगे?

UP Police Constable के लिए 27 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2024 है।

UP Police भर्ती कौन आयोजित करता है?

UP Police भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड आयोजित करता है।

UP Police Constable को कितनी सैलरी मिलती है?

UP Police Constable का ग्रेड पे 5200-20000 रुपये 2000 के तहत 21700 रुपये का पे मैट्रिक्स मिलता है।

UP Police Constable Bharti 2023 की फीस कितनी है?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करते समय सभी उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

यूपी पुलिस कांस्टेबल में कौन-कौन से सब्जेक्ट होते हैं?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में मुख्यतः चार सब्जेक्ट होते हैं- सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, गणितीय अभिक्षमता और तार्किक अभिक्षमता यानी रीजनिंग।

अन्य जॉब्स से संबंधित जानकारी देखें

SSC Exam एलिजिबिलिटी, उम्र सीमा व अन्य पूरी जानकारी

UP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी कैसे करें

UGC NET Exam के बारे में संपूर्ण जानकारी


Share on Social Media