यूपी होमगार्ड भर्ती 2024

यूपी होमगार्ड भर्ती 2024: दसवीं पास के लिए 30000 से अधिक पदों पर मौका

Share on Social Media

यूपी होमगार्ड भर्ती 2024: उत्तर प्रदेश में महिला होमगार्ड्स के पदों बंपर भर्ती होने वाली है, क्योंकि होमगार्ड्स के लगभग 30,000 पदों पर रिक्तियां हैं।

यूपी होमगार्ड भर्ती 2024

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए एक और खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 और उत्तर प्रदेश एसआई भर्ती 2023 के बाद अब यूपी होमगार्ड भर्ती 2024 जल्द ही होने वाली है। इसके लिए जल्द ही मुख्यमंत्री कार्यालय से मंजूरी मिलने के बाद होमगार्ड संगठन अपनी आधिकारिक वेबसाइट homeguard.up.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी करेगा।

कितने पदों पर होगी यूपी होमगार्ड भर्ती 2024?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी होमगार्ड्स के लगभग 30,000 से अधिक पदों पर रिक्तियां चल रही हैं। होमगार्ड्स संगठन की 25 महिला कंपनियों और 60 स्वतंत्र महिला प्लाटूनों में यह भर्ती होनी है। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स संगठन जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करके भर्ती के लिए पदों की संख्या का खुलासा करेगा।

कितने पदों पर होगी यूपी होमगार्ड भर्ती 2024

यूपी होमगार्ड भर्ती 2024 के लिए योग्यता क्या होगी?

यूपी होमगार्ड भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल पास होना अनिवार्य है।

होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र ज्यादा से ज्यादा 45 साल और कम से कम 18 साल होनी चाहिए।

यूपी होमगार्ड भर्ती 2024 में आवेदन के लिए दस्तावेज

होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास कुछ दस्तावेज होने आवश्यक हैं। जिनकी जरूरत फॉर्म भरते वक्त पड़ेगी।

  1. आधार कार्ड
  2. दसवीं की मार्कशीट
  3. मूल निवास प्रमाण पत्र
  4. जाति प्रमाण पत्र (अगर आरक्षित वर्ग से हैं)
  5. पासपोर्ट साइज फोटो

नोटिफिकेशन के माध्यम से आवेदन के लिए अन्य दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं। इसके लिए होमगार्ड भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन को देखना न भूलें।

यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

यूपी होमगार्ड संगठन की ओर से जल्द ही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिसके बाद आवेदन करने के लिए पोर्टल चालू किया जाएगा। तब नीचे दिए गए चरणों की मदद से आवेदन कर सकते हैं-

  • सबसे पहले यूपी होमगार्ड संगठन की आधिकारिक वेबसाइट homeguard.up.gov.in पर जाएं और नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें।
  • इसके बाद आवेदन लिंक पर क्लिक करना है।
  • आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी दर्ज कर देनी है।
  • फोटो, सिग्नेचर व मांगे गए दस्तावेज अपलोड करना है।
  • ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान करना है।
  • इसके बाद फाइनल सबमिट करें और एक कॉपी प्रिंट करके बाद के लिए सुरक्षित रख लें।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की अंतिम तिथि 16 जनवरी

उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवारों को 16 जनवरी तक आवेदन फॉर्म भर देने हैं। क्योंकि इसकी अंतिम तिथि 16 जनवरी 2024 है। यूपी कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 18 फरवरी को कराएं जाने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कैसे करें यह लेख भी पढ़ सकते हैं।

Conclusion (निष्कर्ष)

अगर आप दसवीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए नौकरी पाने का यह शानदार मौका है। आप लगातार ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। आवेदन फॉर्म आते ही अप्लाई करें और तैयारी के लिए टिप्स या अन्य जानकारी हेतु ज्ञान संगम में विजिट करते रहें। हम आपके लिए उपयोगी लेख आगे भी लाते रहेंगे।


Share on Social Media